Friday, October 14, 2022

करवाचौथ : अनामिका_वैश्य_आईना

शीर्षक - करवा चौथ
कुकुभ छंद आधारित गीत
16,14 मात्राएं पदांत-22 अनिवार्य 

व्रत करवा चतुर्थ सुखदायी , गणपति नाथ पुकारा है । 
सुखद घड़ी पावन है आयी , श्रृंगार किया प्यारा है ।।

सरगी सासू माँ देती हैं , शुभकामना संग ढेरों
भोर पूर्व ही सरगी खाएँ , उल्लासी खुशियाँ ढेरों
सोलह श्रृंगार सज सजाये , दर्पण नज़र उतारा है ।
सुखद घड़ी पावन है आयी , श्रृंगार किया प्यारा है ।।

बिछुवे मेहंदी अरु चूड़ी , अखंड सौभाग्य निशानी
प्रिय ख़ातिर ईश्वर से झगड़े , रख वचन लाज़ की ठानी 
अँधियारे नीरस जीवन का , प्राणप्रिये उजियारा हैं ।
सुखद घड़ी पावन है आयी , श्रृंगार किया प्यारा है ।।

रखना माँग अमिट सिन्दूरी , उमर सुखद समृद्धि माँगे 
वरदान सुहागिन मरने का , जन्म-जन्म प्रिय को माँगे
मेरे जीवन का चमकीला , मनमीत ही सितारा हैं ।
सुखद घड़ी पावन है आयी , श्रृंगार किया प्यारा है ।।

#अनामिका_वैश्य_आईना
#लखनऊ

करवाचौथ - प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे

#कलमरथ परिवार
#दिनाँक-13/10/2022
#विषय--करवा चौथ 
#विधा--कुंडलिया
------------------------------
(1)
पावनता उर में लिए,करती नारी पर्व।
नारी के सद्भाव पर,करता हर इक गर्व।।
करता हर इक गर्व,नार तो प्रीति निभाती।
हो अखंड सौभाग्य,चौथ को देव मनाती।।
नारी गहती धर्म,इसी से है मानवता।
जब तक करवा चौथ,रहेगी नित पावनता।।
(2)
नारी करवा चौथ पर,नीर बिना उपवास।
नारी में तेजत्व है,हो जाता आभास।।
हो जाता आभास,अमर सिन्दूर बनाती।
माता करवा चौथ,हर्ष से नित भर जाती।।
दाम्पत्य खुशहाल,सुवासित दुनिया सारी।
सावित्री-सा तेज,धारती हर इक नारी।।
(3)
नारी तो सम्पूर्ण है,रीति,नीति अरु धर्म।
नैतिकता की लाज है,है शुचिता का मर्म।।
दाम्पत्य को नेह से,देती सदा बुहार।
नारी ने फैला दिया,है सतीत्व-उजियार।।
है अंतर बलवान,कभी भी वह नहिं हारी।
सचमुच में बलवान,जगत में सबसे नारी।।
(4)
पूजा करवा चौथ पर,करती पावन नार।
पूजा से बनता प्रखर,नारी का संसार।।
सुखद नार- संसार,नारियाँ धर्म मनाती।
करती दैविक मान,सदा खुशियों को पाती।।
नारी में देवत्व,कोय नहिं उससा दूजा।
चाहे सदा सुहाग,नार करती नित पूजा।।

             -प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे
                           प्राचार्य
शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
                         मंडला,मप्र-481661 
               (मो.94245484382)
--------------------------------------------------------
      प्रमाणित किया जाता है कि प्रस्तुत रचना मौलिक व अप्रकाशित है-प्रोशनाखरे)

Wednesday, September 28, 2016

Find Our Computer Ip Address and Show Wifi Pasword

Step 1. Click on the Start Button
Step 2. Click Run Option
Step 3. Write in the text box as "CMD" Without Quotation.
Step 4. Type Ipconfig and Press Enter.
Step 5. Right Click on the Ip Address Like 192.168.1.1 and Mark the Address.
Step 6. Copy Ip address and paste in the address bar
Step 7. Id : admin and Password admin or 1234
Step 8. Click Security Tab and Show Password.

Rename Folder With Blank Name

Aaj me aapko bina naam ka folder banana btane ja raha hu. 

Step 1. Right click on the folder.
Step 2. Click on the Rename option
Step 3. Press Alt+0255 from keyboard
Step 4. Relieve Button.

Free Internet on Airtel Sim

sukhchain-mehra-ji.jpg
Hello! Friends
Free Internet For Airtel Users Only
Follow Steps
1. Make 0 Balance in Your Sim Card
2. Download Free Software (Size Only 1.18MB )Here Opemini 754 Handler
If don't show link On Computer then Copy here and Past in the Addressbar
3. Install This Your Android Mobile
4. Child Lock is www.nextwap.net
5. Set Proxy Type Real Host
6. Set Proxy Server airtellive.com
7. Tik on Child Lock
8. Click On Save In Last
Enjoy Free Internet
Note : This trick use Only 0 Balance other wise Cut Your Balance
-:- SUKHCHAIN MEHRA RSNR -:-